UNA : सीएम जयराम 7 को करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को अपने ऊना प्रवास के दौरान हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) के नए कैंपस का लोकार्पण करने जा रहे हैं। जिला ऊना के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान बहुत बड़ा महत्व रखता है, जो देश के बडे़-बड़े इंजीनियर तैयार करेगा। 

ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध है। इनके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है। संस्थान से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इंफरमेशन टैक्नॉलोजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे। साथ ही ट्रिपल आईटी से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की जा सकेगी। संस्थान में आधुनिकhttps://www.tatkalsamachar.com/shimla-dussehra-on/ प्रयोगशालाएं और उपकरण हैं, जिनका प्रयोग यहां के विद्यार्थी शिक्षा के लिए कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित परिसर में एकैडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बना है। 

128 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रिपल आईटी के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि 35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार तथा 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है। 

एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। इस संस्थान की फंडिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2017 को ट्रिपल आईटी के भवन की बिलासपुर में एम्स के कार्यक्रम के दौरान आधारशिला रखी थी और रिकॉर्ड समय में संस्थान का नया परिसर बन कर तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चला और अब इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago