NARESH CHAUHAN : ओल्ड पेंशन स्कीम पर कुछ नहीं बाले प्रधानमंत्री, प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को किया निराश, कांग्रेस ही देगी ओपीएस

शिमला. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लाखों कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री ओपीएस देने की घोषणा करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है। नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के समय ही ओपीएस को बंद किया गया था। देश के हर राज्य के कर्मचारियों के हित में केंद्र सरकार को ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का निर्णय लेना चाहिए। प्रदेश के लाखों कर्मचारी कई वर्षों से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।https://www.tatkalsamachar.com/una-cm-jai-ram/ कर्मचारियों की मांग को लेकर न तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ बोल रहे हैं और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ कहा। जिससे साबित होता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कर्मचारी विरोधी है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने की गारंटी दी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के लोग जनता की सेवा करने के लिए सरकारी नौकरी में आते हैं। सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा होती है जिससे लोगों को रहता है कि बुढ़ापे में सरकारी पेंशन मिलने पर आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। वह किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से ओल्ड पेंशन स्कीम का हक छीन लिया और न्यू पेंशन स्कीम लागू की। जिसमें कर्मचारियों को इतनी कम पेंशन मिलेगी कि वह दो टाइम का खाना भी नहीं खा सकते। इसलिए सरकार को कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए थी। प्रदेश के लाखों कर्मचारी पिछले तीन साल से जयराम सरकार से मांग कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। मोदी की रैली के पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओपीएस को लेकर कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। जिससे कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में ओपीएस का ऐलान करेंगे लेकिन मोदी ओपीएस को लेकर एक शब्द भी नहीं बोले। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारी निराश हुए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने का निर्णय लिया है। अब हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों को ओपीएस दिया जाएगा।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago