गुजरात के नाडियाद जिले में NH-8 पर रविवार को दो कारों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. दोनों कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं.
एक्सीडेंट की वजह का अभी साफ पता नहीं चल पाया है. पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रुप से घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां पर उनकी हालात नाजुक बनी हुई है.पुलिस का कहना है कि वो इस घटना की जांच कर रही है यह हादसा अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें चकनाचूर हो गई. अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेस की गाड़ी राहत और बचाव के लिए पहुंची. लोगों का कहना है कि टक्कर लगते ही जोर से आवाज हुई और चीख पुकार मचने लगी. गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया.
यह हादसा रविवार रात हुआ. एक्सीडेंट की सही वजह अभी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच करने में जुटी है.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…