शिमला. हिमाचल (Himachal Pradesh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना (Corona) के मामले बढ़ रहे है. हर रोज 100 से ज्यादा मामले कोरोना (Corona Virus) के सामने आ रहे हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि हिमाचल (Himachal) कम्युनिटी ट्रांसमिशन (Community Transmission) की स्टेज में नहीं आया है. विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुन जिंदल ने इसकी पुष्टि की है. न्यूज 18 के साथ बातचीत में निपुन जिंदल ने कहा कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज तब तक नहीं आती है, जब तक पॉजिटिव मामलों की कांटेक्ट ट्रेसिंग हो रही हो. अभी जो भी मामले आ रहे हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री मौजूद है. उनसे किस-किसको कोरोना (Corona) फैला है. इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है. अगर यह रूक जाए उसी स्थिति में ही कम्युनिटी ट्रांसमिशन कहा जा सकता है.
विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुन जिंदल का यह भी कहना है कि हमारे पास एक तरफ लाकडाउन की स्थिति है तो दूसरी तरफ आर्थिक गतिविधियों को खोलने का अवसर है. जब तक हेल्थ सिस्टम कोरोना के बढ़ते मामलों को संभालने में सक्षम है, तब तक लाकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है. इसी वजह से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां को खोला गया है. पड़ोसी राज्यों में जहां हिमाचल जैसी स्थिति है वहां पर प्रदेश की तुलना में ज्यादा मामले आ रहे हैं. बीते गुरुवार को पंजाब में 1 हजार 20 नए मामले आए हैं, जबकि हरियाणा में 783, उत्तराखंड में 416 और जम्मू कश्मीर में 536 मामले आए हैं. जबकि हिमाचल में 180 मामले आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी लोगों को निर्देश दिए हैं, जो पब्लिग डिलिंग में हैं. चाहे सरकारी कर्मचारी हों या फिर सब्जी बिक्रेता, दुकानदार हों. जिनका लोगों से सीधा संपर्क रहता है. वे लोग कोरोना को लेकर ज्यादा एहतियात बरतें. क्योंकि इन्हें भी कोरोना का खतरा है और इनसे दूसरे लोगों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा है. ऐसे में ये लोग सोशल डिस्टेसिंग सहित मॉस्क पहनने और हाथ सेनिटाइज करने पर पूरा ध्यान रखें.
हिमाचल में अब तक 3836 मामले
हिमाचल में अब तक 3836 मामले कोरोना के हुए हैं। जिसमें एक्टिव केस 1334 मामले एक्टिव, ठीक होने वालों की संख्या 2449 है. इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस 376 सोलन जिला में हैं, जिनमें ज्यादातर मजदूर कोरोना पॉजिटिव हैं. हालांकि, प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 95 प्रतिशत लक्षण रहित मामले हैं.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…