अपने लोगों की जान बचाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं. एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने पत्नी को शार्क के जबड़ों से छुड़ाने के लिए इतने घूंसे मारे कि आखिर में शार्क को भागना पड़ा. इसके बाद से इस शख्स के बहादुरी की पूरे ऑस्ट्रेलिया में तारीफ हो रही है.
हुआ यूं कि सिडनी से चार घंटे की दूरी पर स्थित पोर्ट मैक्वॉयर तट है. यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग सर्फिंग करने आते हैं. मार्क रैप्ली भी अपनी पत्नी के साथ यहां सर्फिंग करने आए थे
शनिवार को ये लोग सर्फिंग कर ही रहे थे कि शार्क ने मार्क की पत्नी के दाहिने पैर पर दो बार हमला किया. पहली बार तो उसने पैर छुड़ा लिया. लेकिन दूसरी बार शार्क ने अपने नुकीले जबड़ों में मार्क की पत्नी के दाहिने पैर को जकड़ लिया.
बस फिर क्या था, मार्क ने 10 फीट लंबे ग्रेट व्हाइट शार्क को इतने घूंसे मारे कि आखिरकार शार्क को पत्नी का पैर छोड़ना पड़ गया.
मौके पर मौजूद एक अन्य सर्फर ने बताया कि मार्क रैप्ली ने अपनी पत्नी के लिए शार्क को बहुत मारा. ऐसी बहादुरी कम ही देखने को मिलती है. बहुत से कम लोग होते हैं जो शार्क जैसे भयानक जीव से लड़ सकें
जैसे ही शार्क ने मार्क की पत्नी का पैर छोड़ा उसे तत्काल पैरामेडिक्स तट पर लेकर आए. जहां से उसे एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल मार्क की पत्नी खतरे से बाहर है.
ऑस्ट्रेलिया में हर साल शार्क के हमलों की खबरें आती रहती हैं. इस साल ऑस्ट्रेलिया में यह पांचवीं घटना है. जिसमें शार्क ने किसी को बुरी तरह से जख्मी किया है
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…