Categories: Blog

हाइवे पर टकराकर चकनाचूर हो गईं दो कारें

गुजरात के नाडियाद जिले में NH-8 पर रविवार को दो कारों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. दोनों कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं.

एक्सीडेंट की वजह का अभी साफ पता नहीं चल पाया है.  पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रुप से घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां पर उनकी हालात नाजुक बनी हुई है.पुलिस का कहना है कि वो इस घटना की जांच कर रही है यह हादसा अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें चकनाचूर हो गई. अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेस की गाड़ी राहत और बचाव के लिए पहुंची. लोगों का कहना है कि टक्कर लगते ही जोर से आवाज हुई और चीख पुकार मचने लगी. गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया. 

यह हादसा रविवार रात हुआ. एक्सीडेंट की सही वजह अभी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच करने में जुटी है.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago