Road accident in Shimla: हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. घायलों और मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और कार की भिड़ंत में एक शख्स की मौत और तीन अन्य लोग घायल हैं. हादसा गुरुवार दस बजे के करीब शिमला-नारकंडा नेशनल हाईवे पर हुआ है. रामपुर के डीएसपी ने हादसे की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, शिमला से 80 किमी दूर कुमारसैन के खेखर में हाईवे पर एक ऑल्टो कार और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लड़कियों सहित तीन लोग घायल हैं. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे में यशवंत (41) पुत्र चुर राम गांव संगलवाडा थुनाग मंडी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गाड़ी चालक नारायण सिंह(46) पुत्र हिरदया राम गांव धवारा थुनाग, चेतन लता(16) पुत्री यशवंत संगलवाडा थुनाग, ज्योति(14) पुत्री यशवंत संगलवाडा थुनाग मंडी हादसे में घायल है..
शिमला पुलिस के अनुसार, हादसे में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके के लिए रवाना हो गई है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…