Categories: Blog

निकिता मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी, तौसीफ को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद के निकिता तोमर मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी की गई है. मुख्य आरोपी तौसीफ को देसी कट्टा मुहैय्या कराने वाला अपराधी अजरु को गिरफ्तार किया गया है. दर्जनों स्थान पर छापेमारी के बाद नूंह ज़िले से अजरु को गिरफ्तार किया गया. वहीं, वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है.

फरीदाबाद के पुलिस पीआरओ सूबे सिंह ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त देसी पिस्तौल को देने वाले शख्स अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही उस आई-20 कार को जब्त कर लिया गया है, जिससे अपराधी आए थे और निकिता तोमर को अगवा करने की नाकाम कोशिश की थी.

गौरतलब है कि बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के बाहर सोमवार को शाम करीब 4 बजे निकिता तोमर की हत्या कर दी गई थी. निकिता, बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी. मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान ने पहले निकिता को अगवा करने की कोशिश की, नाकाम होने पर गोली मार दी.

घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को अभी तक आरोपी तौसीफ का मोबाइल फोन नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद तौसीफ ने अपना फोन तोड़कर कहीं फेक दिया है. अब एसआईटी की टीम तौसीफ को लेकर उस जगह पर गई है, जहां उसने फोन को फेंकने का दावा किया है.

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि निकिता के मोबाइल को भी परिवार से लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. सूत्रों की माने तो तौसीफ का कहना है कि वो निकिता को बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. तौसीफ ने बताया कि निकिता ने शादी के लिए इनकार कर दिया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी. 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago