शिमला में NH पर ट्रक-कार में भिड़ंत, 1 शख्स की मौत

Road accident in Shimla: हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. घायलों और मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और कार की भिड़ंत में एक शख्स की मौत और तीन अन्य लोग घायल हैं. हादसा गुरुवार दस बजे के करीब शिमला-नारकंडा नेशनल हाईवे पर हुआ है. रामपुर के डीएसपी ने हादसे की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 80 किमी दूर कुमारसैन के खेखर में हाईवे पर एक ऑल्टो कार और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लड़कियों सहित तीन लोग घायल हैं. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे में यशवंत (41) पुत्र चुर राम गांव संगलवाडा थुनाग मंडी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गाड़ी चालक नारायण सिंह(46) पुत्र हिरदया राम गांव धवारा थुनाग, चेतन लता(16) पुत्री यशवंत संगलवाडा थुनाग, ज्योति(14) पुत्री यशवंत संगलवाडा थुनाग मंडी हादसे में घायल है..

शिमला पुलिस के अनुसार, हादसे में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके के लिए रवाना हो गई है.

Neha Sharma

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

5 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

9 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

11 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

12 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

12 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

13 hours ago