सोलन जिला में आज कुल 1542 प्रस्तुत-अनुराग चन्द्र शर्मा

सोलन जिला में आज पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन नामांकन के अन्तिम दिन कुल 1542 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन नामांकन में जिला परिषद सदस्य के लिए 16, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 132, प्रधान पद के लिए 285, उप प्रधान पद के लिए 383 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 726 नामांकन प्रस्तुत किए गए।  
उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 488, धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 318, सोलन विकास खण्ड में कुल 281, कुनिहार विकास खण्ड में कुल 253 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 202 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 04, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 31, प्रधान पद के लिए 81, उप प्रधान पद के लिए 110 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 262 नामांकन प्रस्तुत किए गए। 
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 04, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 19, प्रधान पद के लिए 67, उप प्रधान पद के लिए 83 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 145 नामांकन प्रस्तुत किए गए। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 04, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 39, प्रधान पद के लिए 40, उप प्रधान पद के लिए 80 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 118 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 03, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14, प्रधान पद के लिए 54, उप प्रधान पद के लिए 56 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 126 नामांकन प्रस्तुत किए गए।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 प्रधान पद के लिए 43, उप प्रधान पद के लिए 54 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 75 नामांकन प्रस्तुत किए गए।नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन सोलन जिला में कुल 1976 तथा दूसरे दिन कुल 2626 नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की छंटनी 04 जनवरी, 2021 को की जाएगी तथा नामांकन वापसी 06 जनवरी, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे के मध्य होगी। 

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago