सोलन: सोलन जिला में आज कुल 2626 नामांकन प्रस्तुत-अनुराग चन्द्र शर्मा

सोलन जिला में आज पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन नामांकन के दूसरे दिन कुल 2626 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन 2626 नामांकन में जिला परिषद सदस्य के लिए 36, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 182, प्रधान पद के लिए 590, उप प्रधान पद के लिए 589 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 1229 नामांकन प्रस्तुत किए गए।  
उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 867, कुनिहार विकास खण्ड में कुल 635, धर्मपुर विकास खण्ड में कुल 469, सोलन विकास खण्ड में कुल 370 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 285 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 20, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 54, प्रधान पद के लिए 197, उप प्रधान पद के लिए 172 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 424 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 08, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 48, प्रधान पद के लिए 137, उप प्रधान पद के लिए 143 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 299 नामांकन प्रस्तुत किए गए।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 06, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 34, प्रधान पद के लिए 94, उप प्रधान पद के लिए 105 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 230 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20, प्रधान पद के लिए 93, उप प्रधान पद के लिए 90 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 166 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद सदस्य के लिए 01, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 26, प्रधान पद के लिए 69, उप प्रधान पद के लिए 79 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 110 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
गत दिवस नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन सोलन जिला में कुल 1976 नामांकन प्रस्तुत किए गए थे।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago