The Outbreak: भीषण गर्मी और लू का प्रकोप – ऊना जिले में 24-25 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी  स्कूल

ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 24 और 25 मई को बंद रहेंगे.भीषण गर्मी और लू  के प्रकोप से बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने गुरुवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।

जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव का भयंकर प्रकोप है और अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे स्कूली बच्चों के स्कूलों में बीमार पड़ने की घटनाएं ध्यान में हैं. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हीट वेव की संभावना जताई है| https://tatkalsamachar.com/dharamshala/ इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 24 और 25 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है. 

आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 24 और 25 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है. विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए गए हैं. https://www.youtube.com/watch?v=llE8pSll0t4 इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है. विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं.

जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के  अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago