Shimla News: रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

greed of 15 crores

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा राणा और लोक सभा क्षेत्र मण्डी से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उपचुनाव का बोझ लाहौल-स्पीति की जनता पर थोपा है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया और भाजपा की राजनीतिक मंडी में अपना ईमान बेच दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सम्मान से ज्यादा भाजपा की अटैची में रखे सामान के बोझ के नीचे वे दब गए और बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। https://tatkalsamachar.com/the-outbreak/ उन्होंने कहा कि जब कुछ साथी कांग्रेसी विधायक उनसे राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने का कारण पूछने गए तो रवि ठाकुर ने उन कांग्रेसी विधायकों को भी भाजपा में शामिल होने के लिए उकसाया और कहा कि भाजपा 15-15 करोड़ रूपये दे रही है, ले लो।


ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर की हर मांग को कांग्रेस सरकार ने पूरा किया। आजादी के बाद पहला हिमाचल दिवस उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद स्पीति घाटी में मनाया गया और स्पीति की महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह देने की योजना भी यहीं से शुरू की गई। एक मई 2023 से स्पीति घाटी की सभी महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन मिलना शुरू हो गई तथा 1 फरवरी, 2024 से पूरे जिले की महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया गया। https://www.youtube.com/watch?v=MypnZSyNe7Q&t=27s उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को पैंशन मिलना आरम्भ हो गई है और उनके खाते में पैसे आना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का गणित कमजोर है और एक महीने तक सरकार गिराने की उनकी कोशिशें असफल हुईं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लाहौल स्पीति से एक ईमानदार उम्मीदवार के रूप में अनुराधा राणा को टिकट दिया है और क्षेत्र के मतदाता उन्हें सफल बनायें। उन्होंने कहा कि आजाद प्रत्याशी को वोट देकर मतदाता अपना वोट खराब न करें क्योंकि अनुराधा की जीत लाहौल- स्पीति से तय है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आजाद उम्मीदवार अपना इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत जनबल है, धनबल नहीं। यह चुनाव सरकार बचाने का चुनाव नहीं है बल्कि असत्य और खरीद फरोख्त की राजनीति को जवाब देने का है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है और वर्तमान कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी का कार्यकाल पूरा करेगी।


ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि जय राम ठाकुर महिलाओं की 1500 रूपये पैंशन को रूकवाने के लिए बार- बार चुनाव आयोग के पास जा रहे हैं, जबकि भाजपा ने 15 लाख रूपये देने का जुमला छोड़ा था। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार में पांच वर्ष में मात्र 20 हजार लोगों को सरकारी रोजगार मिला जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष में ही 22000 सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बन्द करके 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। वर्तमान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस दी, चार प्रतिशत डीए दिया, पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाई, दूध को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया, दिहाड़ी बढ़ाई और हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने किसी भी किसान बागवान का नुक्सान नहीं होने दिया और आपदा प्रभावितों का मुआवजा कई गुणा बढ़ाया ताकि उनका फिर से पुनर्वास हो सके। उन्होंने कहा कि एक आम परिवार से निकला हुआ मुख्यमंत्री जनता के दर्द को अच्छी तरह से समझता है।


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिलोकीनाथ मंदिर में माथा भी टेका।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago