Dharamshala: जो परिवार और पार्टी का नहीं हुआ, वह धर्मशाला का क्या होगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक और भाजपा के उम्मीदवार ने 15 माह तक अपना मोबाइल और अपने महल के दरवाजे धर्मशाला की जनता के लिए बंद रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के महल के बाहर इतना बड़ा गेट है कि आम आदमी अंदर जाने से भी डरता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार और पार्टी का नहीं हुआ, वह धर्मशाला की जनता का क्या होगा? उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के मन में आम आदमी के लिए कोई पीड़ा नहीं है, वह सिर्फ धन के लोभी हैं। ऐसे व्यक्ति राजनीति के लिए भी खतरनाक हैं।


ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक ने धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में अपने चालक नेकराम के नाम पर 10 करोड़ रूपये से अधिक की 82 सम्पतियां खरीदीं जो उनका ही काला धन है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार भू-माफिया हैं और धन के लालच में उन्होंने धर्मशाला की जनता का वोट भी बेच दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार प्रॉपर्टी डीलर बनकर काम कर रहे थे और जनसेवा से उनका कोई नाता नहीं था। https://tatkalsamachar.com/presiding-personnel/ भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा और डील की दूसरी किश्त प्राप्त करने के लिए हरियाणा पहुंच गए। उन्हांेने कहा कि जो व्यक्ति जन भावनाओं का सौदा करता है उसे सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने सभी से एक जून को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला उपचुनाव में देवेन्द्र जग्गी को मैदान में उतारा है जो ईमानदार छवि के हैं और आम आदमी की पीड़ा को समझते हैं, इसलिए धर्मशाला के मतदाता देवेन्द्र जग्गी को अधिक से अधिक संख्या में वोट डाल कर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जिनकी आवाज कहीं भी अनसुनी नहीं की जाती। वह कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की आवाज को पूरे दमखम के साथ लोकसभा में उठाएंगे।


ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मात्र 15 महीने के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पैंशन दी। महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह पैंशन प्रदान करने की योजना लागू की, जिसके तहत उन्हें एक साल में 18000 रूपये प्रदान किए जाएंगे। विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना बनाई है तथा विधवा महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। https://www.youtube.com/watch?v=g6NQL1Mtq6s&t=491s उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं ताकि कोई भी वर्ग वंचित न रहे।


इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा से उनके आवास जाकर आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र जग्गी और गोरखा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago