हमीरपुर : होम आइशोलेसन में बेहतर सेवाओं एवं लगातार मनोबल बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार ,कोरोना वॉरियर्स संक्रमितों की कर रहे अच्छे से देखभाल

प्रदेश सरकार की ओर से होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए यहां बहुत अच्छे प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी संक्रमित लोगों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसके लिए हम कोरोना वॉरियर्स के साथ-साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताते हैं।“ ये शब्द हैं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के जिजवीं गांव के शिव किशोर के।

शिव किशोर बताते हैं कि पिछले माह उनके परिवार में कुछ सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें उनकी पत्नी के अतिरिक्त बेटी और दो नाती शामिल हैं। एक नाती केवल दो माह का जबकि दूसरा छह साल का। ये सभी होम आइसोलेशन में ही रहे और अब 17 मई को इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

वे बताते हैं कि होम आइसोलेशन के दौरान पंचायत स्तर से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक सभी लोग उनके सम्पर्क में रहे। स्थानीय पंचायत सचिव और आशा कार्यकर्ता ने उनसे बराबर सम्पर्क बनाए रखा। वहीं अस्पताल से दो डॉक्टर्स का भी फोन उन्हें आता रहा। वे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते रहे और आवश्यक सलाह भी उन्होंने दी।

शिव किशोर के अनुसार होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए इस तरह के प्रबंध न केवल उनके उपचार के लिए प्रभावी हैं, बल्कि इससे संक्रमित लोगों और परिजनों का हौसला भी बना रहा। लगातार मनोबल बनाए रखने और कोरोना से जंग जीतने में सरकार और प्रशासन के ये प्रयास सराहनीय हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार भी जताते हैं।

होम आइसोलेशन में बेहतर देखभाल को किए उचित प्रबंध

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने संक्रमित लोगों के लिए आज शिमला से एक होम आइसोलेशन किट जारी की है। इसके अतिरिक्त ऐसे संक्रमितों का मार्गदर्शन करने के लिए एक स्वयं सहायता पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है। संक्रमित व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक दवाएं, ऑक्सीमीटर इत्यादि भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी भी पूछ रहे कुशलक्षेम

हमीरपुर जिला में होम आइसोलेशन में चल रहे लोगों की निगरानी के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी दल गठित किए गए हैं जिनमें उपमंडल व खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि व कर्मचारी शामिल हैं। उपायुक्त एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वयं भी गृह पृथकवास में रह रहे लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी निरंतर इन लोगों के साथ सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर चौबीसों घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और ऐसे संक्रमित लोगों की शंकाओं का निवारण करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार हमीरपुर जिला में 21 मई, 2021 तक कोरोना के कुल सक्रिय 2,261 मामलों में से 2,090 लोग होम आइसोलेशन में थे। वहीं गत दिवस कोरोना को मात देने वाले 328 लोगों में से भी 313 लोगों ने गृह पृथकवास में ही इस महामारी को हराया है।

ये कहती हैं उपायुक्त हमीरपुर

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला में होम आइसोलेशन में चल रहे लोगों की निगरानी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों की भी इसमें हरसंभव मदद प्राप्त हो रही है।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago