उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गंाधी की पुण्य तिथि को देशभर में आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने भी इस अवसर पर अपने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में यह दिवस हम सभी को कर्तव्य पालन की सीख देता है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…