Home Isolation Kits submitted to Block Medical Officers
कांगड़ा जिला में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घरों तक संजीवनी किट पहुंचाने के लिए शनिवार से वितरण आरंभ कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर तथा मुख्यचिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने उपमंडलाधिकारियों एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों को होम आईसोलेशन किट्स की सौंपी हैं इसमें आक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा आवश्यक दवाइयां पैक की गई हैं। होम आईसोलेशन संजीवनी किट की लांचिंग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर धर्मशाला से की थी और शनिवार को राज्य स्तर पर होम आईसोलेशन किट की लांचिंग की है। कांगड़ा जिला में आज से ही होम आईसोलेशन किट्स का वितरण आरंभ करने निर्देश भी दे दिए गए हैं।
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है तथा होम आईसोलेशन में रोगियों की बेहतर देखभाल हो इस के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन की ओर से संजीवनी होम आईसोलेशन किट तैयार की गई है जो कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोरोना संक्रमितो तक पहुंचाई जाएगी ताकि कोरोना संक्रमित घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस किट के साथ होम आईसोलेशन स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की जाएगी जिसमें होम क्वारंटीन के रोगियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य की निगरानी करने संबंधी भी आवश्यक जानकारी दी गई है। इसमें ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं का उपयोग करने बारे भी विस्तार से बताया गया है जिसमें होम आईसोलेशन में कोविड रोगी घर में बैठे ही निशुल्क डाक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं इस पुस्तिका में होम आईसोलेशन के रोगी की देखभाल करने वालों के लिए भी आवश्यक जानकारियां संकलित की गई हैं इसके साथ ही होम आईसोलेशन के दौरान जरूरी पोषण चार्ट के बारे में भी बताया गया है और पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि होम आईसोलेशन के रोगियों की उचित देखभाल तथा निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा आशा वर्क्स को नियमित तौर पर रोगियों के साथ संवाद कायम रखने के लिए भी कहा गया है ताकि कोविड रोगियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जिला तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं तथा कोविड रोगियों के बारे में फोन कॉल के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना की इस महामारी की जंग में जीत के लिए प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…