बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस राशन की 1.16 लाख रिकवरी कीः एडीसी

ऊना (23 दिसंबर)- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जून 2020 से लेकर नवंबर 2020 तक कुल 1464 निरीक्षण किए तथा अनियमितताओं पर 1.91 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।एडीसी ने बताया कि 84 मामलों में विभाग ने उल्लंघनाकर्ताओं को चेतावनी दी है तथा 47 मामलों में कार्रवाई की गई। उचित मूल्य की दुकानों को भी लगभग 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 17 दुकानदारों का पॉलीथीन प्रयोग करने पर 9500 रुपए जुर्माना वसूला गिया। साथ ही बीपीएल राशन कार्ड धारक आयकर दाताओं से पीडीएस के राशन की रिकवरी के रूप में 1.16 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। बैठक में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जून 2020 से नवंबर 2020 तक थोक भंडारों, उचित मूल्यों की दुकानों से कुल 72 नमूने लिए गए तथा जांच के लिए भेजा गया। इनमें से 15 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद एडीसी ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजय सिंह हमलाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएम सतनाम सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago