हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराया जायेगा और 17, 19

 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई है.पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराया जायेगा और 17, 19 और 21 जनवरी को मतदान होगा. पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे. जबकि 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 6 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं. इसके अलावा 6 जनवरी को ही प्रत्याशियों के अंतिम नाम की सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे.इस बार 3615 पंचायतों में मतदान होना है, जोकि 17, 19 और 21 जनवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा. जबकि कोरोना वायरस की महामारी के कारण सोशल डिस्‍टेंसिंग को देखते हुए राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे. मतदान के बाद ही पंचायत मुख्‍यालय में वार्ड पंच, उपप्रधान व प्रधान के मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. जबकि पंचायत समिति सदस्‍य और जिला परिषद के प्रत्‍याशियों के मतों की गणना 22 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से ब्‍लॉक मुख्‍यालय में की जाएगी.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago