Sumit Khimta: सिरमौर में 3,02,069 मतों की गणना के लिए 48 टेबल स्थापित-सुमित खिमटा

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने  4 जून को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज सोमवार को ऑब्जर्वर जमालापुरम भवानी शंकर की उपस्थिति में  राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय नाहन में सिरमौर  जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित पांच मतगणना केन्द्रों में मतगणना सम्बन्धी आवश्यक प्रबंधों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों का जायजा भी लिया। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत 4 जून को होने वाले पांच विधानभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय नाहन में पांच मतगणना केन्द्र स्थापित किये गये हैं। https://tatkalsamachar.com/mukesh-repsawal-counting/ उन्होंने कहा कि आज  सिरमौर जिला की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के नाहन में स्थापित मतगणना केंद्रों में पूर्वाभ्यास करवाया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सिरमौर जिला में संपूर्ण तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

मतगणना के लिए 48 टेबल स्थापित

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि एक जून को सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,02,069 मत पड़े हैं और जिला में कुल 74.65 प्रतिशत मदान हुआ है। उन्होंने  बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 56939 मतदाताओं, नाहन में 69637 मतदाताओं, श्री रेणुकाजी में 54357 मतदाताओं पौंटा साहिब में 65770 और शिलाई में 55366 मतादातों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया है।

  सुमित खिमटा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय नाहन में स्थापित मतगणना केन्द्रों में कुल 48 टेबल स्थापित किये गये हैं जिसमें पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12 टेबल, नाहन के 8 टेबल, रेणुका जी के 12 टेबल, पांवटा साहिब के 8 टेबल तथा शिलाई के आठ टेबल लगाये गये हैं।

4 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी मतो की गणना

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप मतों की गणना 4 जून को प्रातः आठ बजे प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दोपहर तक मतों की गणना पूरी हो जाये।

थ्री लियेर स्क्योटिरी रहेगी मतगणना केन्द्र में

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि डिग्री कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र परिसर में थ्री लियेर स्क्योरिटी लगाई गई है जिसमें आईटीबीपी, आईआरबी और हिमाचल पुलिस के करीब 40 जवान तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का मतगणना केन्द्र में प्रवेश निषेध रहेगा।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निष्ठापूवर्क निभायें मतगणना का कार्य

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना कार्य को निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेवारी से करने के लिए कहा। https://www.youtube.com/watch?v=MiQJzzJlK_I उन्होंने कहा कि लोकतंत्रत के इस महापर्व में मतदान के उपरांत मतगणना सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रक्रिया है जिसका निर्वहन हर मतगणना अधिकारी और कर्मचारी को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप करना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरितक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन महेन्दर ठाकुर अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

.0.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago