Mukesh Repsawal: मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में हिस्सा लिया। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों से संबंधित मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-forest/ उन्होंने बताया कि चंबा ज़िला के सभी  पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी, भटियात  की मतगणना का कार्य 4 जून  को राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में होगा। 

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 13 टेबल स्थापित किए गए हैं । मतगणना  के लिए  रिजर्व अधिकारियों सहित 15 माइक्रो आब्जर्वर, 15 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 15 कॉउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। 

भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 15 टेबल स्थापित किए गए हैं ।

इसमें  मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 18 कॉउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतगणना के लिए  सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 15 टेबल स्थापित किए गए हैं। तथा  मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 18 कॉउंटिंग असिस्टेंट  लगाए  गए हैं। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डलहौजी  तथा भटियात  की मतगणना कार्यों के लिए सहायक निर्वाचन  अधिकारियों  सहित  कुल 13-13 टेबल स्थापित किए गए हैं 

तथा इन दोनों मतगणना  केंद्रों में मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 15-15 माइक्रो आब्जर्वर,  काउंटिंग सुपरवाइजर तथा  कॉउंटिंग असिस्टेंट   तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शशि पाल शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चुराह की अध्यक्षता में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कुलबीर सिंह राणा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में, https://www.youtube.com/watch?v=MiQJzzJlK_I चंबा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अरुण कुमार शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चंबा की अध्यक्षता में, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नवीन कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सलूनी की अध्यक्षता में, भटियात विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पारस अग्रवाल सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम भटियात की अध्यक्षता में की जाएगी।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तीन मतगणना पर्यवेक्षकों (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि  वी.डेविड राजू चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  तहत  मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भटियात के  तहत मीका नयोरी  मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। 

आशुतोष रंजन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  भरमौर के लिए मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago