Delhi: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, पार्टी हाईकमान ने लगाई मुहर

कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद की गई. सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था, https://www.tatkalsamachar.com/delhi-gujrat-pm-winning/ लेकिन शनिवार दोपहर तक ये साफ हो गया था कि प्रतिभा सिंह अब इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाने का भी फैसला किया है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किन दो नेताओं को पार्टी डिप्टी सीएम के तौर पर देख रही है. 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भले ही चुनाव जीत गई हो, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में एक नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही थी. ऐसे में सूत्रों के जरिए खबर ये आ रही थी कि सीएम पद के दावेदारों में हो रही खींचतान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जिन्हें पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय दिया है. कहा जा रहा था कि राज्य के अगले सीएम के नाम पर अब वही फैसला करेंगी.

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद से ही हिमाचल में सीएम की कुर्सी को लेकर मंथन शुरू हो गया था. राज्य के 40 कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार शाम को पार्टी के पारंपरिक एक लाइन के प्रस्ताव को पारित किया, जिसमें आलाकमान को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था. 

प्रियंका गांधी इन चुनावों के लिए रणनीति बनाने में भी वो शामिल थीं. कई नेताओं ने पार्टी की जीत और भाजपा की चुनाव मशीनरी को हराने में उनके नेतृत्व की सराहना भी की है. प्रचार की कमान संभालते हुए प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सफलता है. पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थी, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना में अपनी रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे उठाए थे. 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago