शिमला :- सुभासीष पन्डा ने जीएसटी एडवांस मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

सुभासीष पन्डा ने जीएसटी एडवांस मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा ने आज यहां वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तीन दिवसीय एडवांस मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

इस अवसर पर प्रधान सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीएसटी कार्यान्वयन की विभिन्न चुनौतियों को प्रभावी ढंग से निपटान के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स को सशक्त करेगा और कर अधिकारियों की सीखने की क्षमता में तेजी लाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान जीएसटी राजस्व की उत्कृष्ट वृद्धि से विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रशिक्षण रणनीति की प्रभावशीलता का बखूबी पता चलता है।

प्रधान सचिव ने लक्ष्य से अधिक कर संग्रहण पर विभाग को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विभाग की क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विभाग शीघ्र ही कर अधिकारियों की क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की स्थापना करेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जीएसटी संग्रहण में वृद्धि करने के लिए विभाग की भविष्योन्मुखी पहल के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने वर्ष 2021-22 में वार्षिक लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी के संग्रह किया, जो कि लगभग 4390 करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

5 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago