Shimla:- State Congress retaliated on BJP
प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस की नही अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से भाजपा नेताओं की नींद उड़ती जा रही है।
सासंद प्रतिभा सिंह का पार्टी अध्यक्ष बनना प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिये गौरव की बात है।कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा भाजपा नेताओं के बयान पर जवाबी हमला करते हूए कहा है कि प्रदेश में उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित किया है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा करारी शिकस्त देकर भाजपा की बोलती बंद की है।
किमटा ने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्तओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है और इसे देख कर भाजपा के अंदर खलबली मच गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष,सभी पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लोगों के बीच पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि 5 मई को प्रतिभा सिंह का चौड़ा मैदान स्थित अम्बेडकर चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित चारो कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेद्र राणा,पवन काज़ल व विनय कुमार सहित सभी कांग्रेस नेताओं का भी अभिनंदन किया जाएगा।इसके पश्चात प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेगी।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…
बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…