शिमला :- कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया

शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में इन चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार पर विचार विमर्श किया गया।हर्ष महाजन ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी वार्डो में  बूथ कमेटियों का गठन जल्द पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि अपने अपने वार्डो में मतदाताओं की सूचियों का भी अवलोकन कर एक एक मतदाता से सम्पर्क करने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए।बैठक का संचालन करते हुए सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इसे हल्के में न लिया जाए।उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी वार्डो में पार्टी प्रत्याशीयों का चयन कर दिया जाएगा।बैठक में जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान महेंद्र चौहान, नरेश चौहान, हरीश जनारथा,पूर्व विधायक आदर्श सूद ,धर्मपाल ठाकुर, आंनद कौशल,इंद्रजीत सिंह, सुशांत कपरेट,दवेंद्र चौहान यशपाल तनाईक, सोनिया चौहान, अनिता ठाकुर,जैनी प्रेम,बलजीत ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर अनिल चौहान मौजूद थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago