उपमंडल हरोली के 7 वार्ड कंटेनमेंट जोन में शामिल जबकि 2 वार्ड हुए सूची से बाहर

हरोली उपमंडल के तहत कोरोना पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड 2 में राम गोपाल के घर, ग्राम पंचायत पोलियां बीत के वार्ड 5 में बलबीर सिंह के घर से विकार सिंह के घर, बढ़ेड़ा के वार्ड 3 में सुभाष चंद के घर से राम दयाल के घर तथा वार्ड 5 में चंद्रशेखर के घर से तिरलोक के घर, सलोह के वार्ड 4 में अशोक कुमार के घर से नदिष कुमार के घर, रोड़ा के वार्ड 2 में शिव कुमार के घर से तरसेम लाल के घर, पंजावर के वार्ड 8 में बलदेव कुमार के घर से विपन कुमार के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट घोषित किए गए क्षेत्रों मंे अब कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी।यह क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहरएसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सलोह के वार्ड 4 में लता देवी के घर से पुष्पा देवी के घर और लोअर पंजावर के वार्ड 6 में राजिन्द्र कुमार के घर से प्रदीप कुमार के घर को जिला की हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में अब कर्फ्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों जैसे मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई, निर्धारित सामाजिक दूरी सहित अन्य दिशानिर्देशों की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago