रविवार को अटल टनल रोहतांग से 5000 से अधिक वाहनों की आवाजाही

अटल टनल रोहतांग के लिए भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य पुलिस ने मनाली से लाहौल स्पीति तक यातायात की सुचारू आवाजाही के लिए व्यापक प्रबन्ध किए हैं।


पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज यहां कहा कि राज्य पुलिस ने पर्यटक वाहनों की भारी आवाजाही का बेहतरीन तरीके से प्रबन्ध किया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि रविवार को अटल टनल रोहतांग में दोनों छोर पर 5000 से अधिक वाहनों का आवागमन हुआ। यह एक दिन में यहां आने वाले वाहनों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा रहा। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति की ओर से 2,800 वाहनों का आवागमन पंजीकृत किया गया जबकि लाहौल स्पीति से 2,650 वाहन मनाली की ओर आए। सिस्सू हैलीपैड पार्किंग क्षेत्र में अभी भी 200 से अधिक वाहन हैं।
संजय कुंडू ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बहुत की कम अवधि में देशभर में प्रमुख पर्यटक गंतव्य बनकर उभरा है। पर्यटक बर्फ से आच्छादित लाहौल घाटी को देखने के लिए उमड़ रहे हैं और अटल टनल रोहतांग में विशेष रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने यहां यातायात के सुचारू प्रबन्धन के लिए विशेष प्रबन्ध किए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्यटक यहां से मधुर स्मृतियों के साथ वापिस लौटें।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago