हिम सुरक्षा अभियान अब 4 जनवरी तक चलेगा-डाॅ0 प्रकाश दरोच

बिलासपुर 28 दिसम्बर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम सुरक्षा अभियान हिमाचल सरकार ने 4 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है, क्यांेकि कुछ जगहों पर अभी भी यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान के अन्र्तगत कोविड-19ए क्षयरोग, कुष्टरोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लक्षणों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जा कर मौखिक सम्वाद करके जानकारी हासिल कर रहीं हैं और जिन लोगों में लक्षण पाए जा रहें है विभाग उनकी विस्तृत जानकारी लेकर जरुरी होने पर सैंपलिंग भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आयुर्वेदिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन इत्यादि सभी सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं आदि संगठनों का इसमें सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 रोगियों, क्षयरोग, कुष्ट रोगियों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि की पहचान करना है इसमें विशेष कर कमजोर आयु वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रत्येक घर में प्रचार प्रसार सामग्री के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में लगभग 500 टीमें गठित की गई है, इन टीमो में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक इत्यादि पैरामैडिकल कर्मी इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। यदि किसी मरीज को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए तो वो 104 नंबर पर डायल कर उपलब्ध कर सकते हैं।  
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि जो कर्मचारी इस अभियान में लगे हैं उन्हें सही-सही जानकारी दें, कोई भी बात इन बीमारियों से संबन्धित न छुपाएं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की जनता ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित हर कार्य में भरपूर सहयोग दिया है चाहे वो कोविड-19 से सम्बन्धित हो, टी.बी. से सम्बन्धित हो चाहे और किसी बीमारी की बात हो बिलासपुर हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि अब हिम सुरक्षा अभियान की अवधि को 4 जनवरी तक बढा दिया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति न छूटे ताकि समय रहते इन बीमारियों से निजात पा सके।

backup_0dff07

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

7 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago