सोलन : मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रथम सितम्बर से 10 सितम्बर 2021 तक.

भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला में प्रथम सितम्बर, 2021 से 10 सितम्बर, 2021 तक बूथ स्तर के प्रत्येक अधिकारी द्वारा अपने-अपने मतदान केन्द्र के अन्तर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच व सत्यापन का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि प्रथम जनवरी, 2022 को आधार तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रथम सितम्बर, 2021 से आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर, 2021 तक कार्यान्वित किए जाने वाले इस अभियान में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के सम्बन्ध में दावे एवं आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी दावों एवं आक्षेपों पर निर्णय लेने के उपरान्त प्रथम नवम्बर, 2021 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रविष्टियों का सत्यापन व शुद्धिकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे जिनके नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलत नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सम्भावित मतदाताओं का विवरण भी इस अवधि में प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर प्रपत्र-1, 2, 3 व 4 में जांच व सत्यापन का कार्य करेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के कार्य का डिजटीकरण करने के लिए ‘गरूड़ ऐप’ आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारी गरूड़ ऐप के माध्यम से प्रारूप-6, 7 तथा 8 भरकर उसका क्षेत्रीय सत्यापन भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गरूड़ ऐप के माध्यम से बूथ स्तर के अधिकारी मतदान केन्द्रों के मानचित्र, मतदान केन्द्र पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाआंे के चित्र व सूचना ईआरओ नेट पर अपलोड कर सकेंगे।

Solan: Special brief revision of voter lists from 1st September to 10th September 2021.










अतिरिक्त उपायुक्त एवं ज़फ़र इकबाल ने कहा कि मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन करने का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
बैठक में बूथ स्तर के अधिकारी के दायित्व के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बैठक में प्रपत्र-1, प्रपत्र-2, प्रपत्र-3 तथा प्रपत्र-4 में भरी जाने वाली जानकारी एवं सत्यापन का विस्तृत ब्यौरा दिया गया।
बैठक में अवगत करवाया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अगस्त, 2021 को सोलन जिला के सभी 05 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में प्राप्त आक्षेपों एवं प्रस्तावनाओं का प्रथम सितम्बर, 2021 तक निपटारा करने के उपरान्त प्रस्तावनाओं को 15 सितम्बर, 2021 तक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित किया जाना है।


बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि मतदाता सूचियों के घर-घर जाकर किए जाने वाले निरीक्षण कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, पूनम शर्मा, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर एवं दीवान चंद ठाकुर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago