शिमला : मनाली में खोला जाएगा जल शक्ति मण्डलः जय राम ठाकुर.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने 40.13 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाआंे के लोकार्पण किए, जिनमें पतलीकुहल स्थित 5.52 करोड़ रुपये लागत से निर्मित आईटीआई भवन मनाली, 3.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय हलाण-1 का भवन, सेउबाग में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के छात्रावास, एक करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना नगर और उपरला मोहल रूमसू के संवर्धन कार्य, ग्राम पंचायत अरछंडी में 2.89 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना, शारण कलौंटी, माहली और जाणा के संवर्धन कार्य, 90 लाख रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना माहली के सीएडी कार्य, 2.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नगर रूमसू सड़क, 6.40 करोड़ रुपये की लागत से पनगां शेगली कशेरी से गलौंन सड़क, 2.49 करोड़ रुपये की लागत के निर्मित धारा से रूंगा सड़क, 93 लाख रुपये से निर्मित जगतसुख भनारा सड़क, 1.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बूरवा मझैच सड़क, राउगी नाला के ऊपर 1.01 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन पुल, नाबार्ड के अन्तर्गत 2.29 करोड़ रुपये की लागत से कराल हिमरी सड़क के सुधार एवं मैटलिंग कार्य और 3.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बबेली इन्दौर सड़क शामिल हैं।

Shimla: Jal Shakti Mandal will be opened in Manali: Jai Ram Thakur.


मुख्यमंत्री ने 60.39 करोड़ रुपये की लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में 6.82 करोड़ रुपये की लागत के इण्डोर स्टेडियम, ग्राम पंचायत बड़ाग्रां और जिंदी, बारी और कुलह गांवों के लिए 3.42 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधारीकरण कार्य, ग्राम पंचायत रियारा के गांवों के लिए 3.01 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना के संवर्धन, ग्राम पंचायत करजां में 85 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना सजला-करजां के सुधारीकरण कार्य, ग्राम पंचायत कटराईं में 84 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना कटराईं के सुधारीकरण और ग्राम पंचायत हलान-1 में 90 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना रांगरी और बाथर शामिल हैं।


जय राम ठाकुर ने 28.11 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना धारा घोट, सेऊबाग, कराड़सू, सारच, कोलीबेहड़, बदाह और खलयानी पधर, 3.09 करोड़ रुपये की बहाव सिंचाई योजना बागा, मलोगी और बनेही, 2.06 करोड़ रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना कशेड़ी नाला से शंगेहड़, 9.09 करोड़ रुपये से कटराईं के गांवों के लिए ब्यास नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, 1.43 करोड़ रुपये से उठाऊ सिंचाई योजना अप्पर सेऊबाग के लिए सीएडी कार्य और 77 लाख रुपये से बहाव सिंचाई योजना दवाड़ा के कार्यों का भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने बड़ाग्रां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कोविड महामारी के लिए टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रदेश के डाॅक्टरों व पैरामेडिकल कर्मचारियांे की कड़ी मेहनत और समर्पण तथा प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग को जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से टीकाकरण के लिए आगे आने का आग्रह किया ताकि प्रदेश 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण जनसंख्या वाला पहला राज्य बन सके।


जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण का आग्रह किया क्योंकि इससे मजबूत और जीवंत समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और लाॅकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने देश के विभिन्न भागों में फंसे सभी हिमाचलियों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की। इस दौरान विशेष बसों और रेल गाडि़यों के माध्यम से लगभग 2.50 हिमाचलियों को सुरक्षित घर लाया गया।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं व स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। कोरोना महामारी फैलने के समय राज्य में केवल दो आॅक्सीजन संयंत्र और 50 वेंटीलेटर उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान में राज्य में 12 कार्यशील आॅक्सीजन संयंत्र तथा 800 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 28 और आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।


जय राम ठाकुर ने लोक सभा, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा विधानसभा के लिए दो उप-चुनावों में राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोक सभा की सभी चारों सीटें जीती हैं और इसके अतिरिक्त राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी 75 प्रतिशत सीटें हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गरीब व जरूरतमंद लोगों के कल्याण के कोई कार्य नहीं किए।
मुख्यमंत्री ने मनाली में जल शक्ति मण्डल खोलने, नाथन में हेलीपेड के निर्माण, प्राथमिक पाठशाला सरली और गलां को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, हलां के अन्तर्गत माध्यमिक पाठशाला शिल्ला उच्च माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला पलचान, हलाण-1, जाणा और शिरार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, बड़ागांव सड़क के लिए 20 लाख रुपये, ब्रां में पशु चिकित्सालय, मनाली विधानसभा क्षेत्र में नई बनी नौ पंचायतों को प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये, हरिपुर पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, मंजली धार तथा धोलुनाला में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायसन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, नागरिक अस्पताल मनाली में बिस्तरों की क्षमता 50 से 100 करने और मनाली में गौसदन खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मनाली में होटल प्रबंधन संस्थान खोलने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। 

Shimla: Jal Shakti Mandal will be opened in Manali: Jai Ram Thakur.


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मनाली सड़क को डबल लेन करने के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर मनाली-कुल्लू लैफ्ट बैंक सड़क मार्ग को भी एनएचएआई द्वारा डबल लेन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में समूचे कुल्लू जिला में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने हाल ही में शिमला से वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकारों के कार्यकाल में राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है।


राज्य भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर और भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।
विधायक किशोरी लाल सागर व सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, महासचिव अखिलेश कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता युवराज बोध, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

14 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago