शिमला : राज्य सरकार सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश भारद्वाज.

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सेब बागवानों को मार्किट से संबंधित जानकारी समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए सोशल मीडिया, व अन्य साधनों का उपयोग किया जाएगा।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को बागवानों की समस्या का त्वरित निदान करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा ना होने की स्थिति में बागवान उच्च अधिकारी को या सीधा मंत्री को शिकायत कर सकता है, जिस पर तुरंत कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अधिकारियों के साथ बागवानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।
शहरी विकास मंत्री ने गत दिवस पराला मंडी का दौरा किया। शहरी विकास मंत्री 31 अगस्त, 2021 को मेहंदली, रोहड़ू का दौरा कर बागवानों और अन्य हितधारकों से मिलेंगे।


सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सेब के 48 लाख बाॅक्स बिक चुके हैं जबकि बागवान सेब के लगभग 1 करोड़ बाॅक्स प्रदेश के बाहर भेज चुके हैं। राजनीतिक दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति करने के लिए प्रदर्शन व तथ्यहीन ब्यानबाजी की जा रही है। प्रदेश का बागवान भी इससे अवगत है।   
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती हैं कि सेब को अधिक से अधिक दाम मिलें और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कीमत तय होने में मांग और आपूर्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है। गत दिवस भी शिमला एवं किन्नौर मार्किट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला जबकि सोलन मंे 2000 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला।


सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खरीददारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो।
इसके अतिरिक्त बागवानों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यापरियों व ऐसे गतिविधियांे में साथ देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।  

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago