Solan: Covid patients will soon get better health facilities at Makeshift Hospital Rabon
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में कोविड रोगियों का सहारा बनेगा राधा स्वामी सत्संग रबौण में स्थापित किया जा रहा कोविड-19 समर्पित मेकशिफ्ट अस्पताल। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने रबौण में निमार्णाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरान्त दी।
केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की देखभाल के लिए समर्पित कोविड केन्द्र कार्यरत हैं। जिला में रोगियों की संख्या और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम 200 बिस्तर वाला ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जाए जहां न केवल निर्बाध आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध हो अपितु रोगियांे के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा सके। इन निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन ने रबौण स्थित राधा स्वामी सत्संग का चयन किया।
उपायुक्त ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग संस्था द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रबौण में राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में एक ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जा रहा है जहां कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि रोगियों को समर्पित सेवाएं प्रदान करने के लिए यहां 10 चिकित्सक, 60 नर्सें एवं 30 सेवादार, सफाई कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।
केसी चमन ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग रबौण में निर्मित किए जा रहे मेकशिफ्ट अस्पताल में सभी 200 बिस्तरों के साथ मेनीफोल्ड आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें से 20 बिस्तरों पर हाई फ्लो आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि रोगियों को शान्त, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के लिए यहां संगीत की व्यवस्था की रहेगी।
केसी चमन ने कहा कि इस अस्पताल का उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति पूर्ण कार्य का अनुश्रवण कर यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण हो।
उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन मेकशिफ्ट अस्पताल के कार्यों का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों तथा ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कैप्टन एसपी जगोता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, राधा स्वामी सत्संग केन्द्र रबौण के सचिव परमजीत सिंह, राजकुमार बट्टू एवं अन्य उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…