कुल्लू : गोबिंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में वितरित की आईसोलेशन किट स्वास्थ्य विभाग को भी सौंपी शीर्ष नेतृत्व दिल्ली से प्राप्त मैडीकल साम्रगी

शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र मनाली में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों को होम आईसोलेशन किट प्रदान की। वह व्यक्तिगत तौर पर भी मनाली तथा आस-पास के क्षेत्रों में गए और बहुत से होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को ये किट प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लिए होम आईसोलेशन किट जारी की थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल के सदस्यों तथा भाजना विधायकों से अपने-2 क्षेत्रों में इस प्रकार की किट होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को प्रदान करने को कहा था।


गोविंद ठाकुर ने इस अवसर पर लगभग 140 आशा कार्यकर्ताओं को होम आईसोलेशन किटें प्रदान कीं ताकि वे गांव-गांव में जाकर इसे होम आईसोलेशन के कोविड संक्रमित लोगों में वितरित कर सकें। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कोविड-19 रोगियों के लिए यह किट लाभदायक सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्स जागरूकता में महत्वपूर्ण घटक के रूप में आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल रही है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कोविड मरीजों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस होम आईसोलेशन किट में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उपचार व जरूरत की सभी स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है जिसमें मास्क, सेनेटाईजर, बुखार मापने के लिए थर्मामीटर, च्यवनप्राश, जिंक, विटामीन सी,की गोलियां, आयुर्वेदिक काढ़ा तथा अन्य दवाईयां उपलब्ध हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए इस प्रकार की अतिरिक्त सुविधाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण पर विजय पाने के लिए हर रोज नई-नई तकनीकों व सुविधाओं का सृजन कर रहें हैं व स्वयं मोर्चे पर डटे हुए हैं और प्रदेश के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं और जहां कहीं भी किसी प्रकार की मांग अथवा शिकायत प्राप्त होती है , वह तुरंत से उसे पूरा करते हैं।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल्लू जिला में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार के दिशा-निर्देशों तथा कोरोना कफ्र्यू के नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन किट घरों में उपचार प्राप्त कर रहे लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। उनके स्वास्थ्य में तेजी से रिकवरी होगी। मंत्री ने कहा कि वे हर रोज 50 से 60 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से निजी तौर पर संवाद करते हैं, उनका कुशलक्षेम पूछते हैं और स्वास्थ्य व उपचार सम्बंधी फीडबैक भी प्राप्त करते हैं। वह जिला में अभी तक आए कोरोना पाॅजीटिव लगभग सभी लोगों से अथवा उनके परिजनों से मोबाईल से बात कर चुके हैं। वह हर रोज लगभग दो घंटे का समय कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों से बात करने में व्यतीत करते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से मरीजों का मनोवल बढ़ता है और वे अपने आप को अकेला महसूस नहीं करते हैं। उन्होंने चिकित्सकों को भी निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर होम आईसोलेशन के मरीजों से संवाद बनाएं और उनके स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का प्राथमिता के आधार पर निदान करें।


गोविंद ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी दिल्ली से प्राप्त मैडीकल साम्रगी

  हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा कुल्लू जिला को भेजी गई मैडीकल खेप में से मनाली विधानसभा क्षेत्र के हिस्से की सामग्री को गोबिंद ठाकुर ने आज स्वास्थ्ये विभाग को सौंपा। उन्होंने यह सामग्री बीएमओ चिकित्सा खंड नग्गर रणजीत ठाकुर को सौंपते हुए कहा कि यह सामग्री मनाली विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में मांग अथवा मात्रा के अनुसार उपलब्ध करवा दी जाए। मैडीकल सामग्री की इस खेप के लिए गोबिंद ठाकुर ने जेपी नड्डा तथा अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में यह सामग्री जिला के लिए बड़ी राहत का काम करेगी। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार तथा समस्त कुल्लू की जनता की ओर से केन्द्र में हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया है। 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago