सोलन :युवा रोजगार कार्यक्रम

जिला रोजगार कार्यालय सोलन एवं टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विस के माध्यम से सोलन जिला के युवाओं के लिए युवा रोजगार कार्यक्रम (यूथ एम्पलाॅयबिलिटी प्रोग्राम) आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत युवाओं को आॅनलाइन रोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। युवाओं को कंप्यूटर कौशल, रिज्यूम राइटिंग, तार्किक क्षमता एवं संचार कौशल के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम का लाभ वह युवा उठा सकते हैं स्नातक पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष में है या वर्ष 2020-21 में स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कला, वाणिजय एवं विज्ञान विषयों अर्थात नाॅन इंजीनियरिंग विषयों में स्नातक युवा ही पात्र होंगे।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण निःशुल्क करवाया जाएगा। प्रशिक्षण अविधि 45 से 50 दिन की होगी। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन 02 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 06 लाख रुपए तक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास स्मार्ट फोन अथवा इंटरनेट सुविधा युक्त लेपटाॅप होना आवश्यक है।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago