सोलन : गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून ने सोलन में शुरू की मुहिम-कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये

देश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। हर एक गुजरते मिनट के साथ कई ऐसे लोग हैं जो ऑक्सिजनए आईसीयू बेडए वैक्सीन और खाने की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। आए दिन लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। इस संकट के समय में कई सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही है ।वैश्विक महामारी कोरोना को हराने को लेकर जहां पूरे देश की प्रदेश सरकारें अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही हैं वहीं सोलन जिला मुख्यालय में गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून ने  सोलन की जनता व् संगत  के सहयोग से जरुरत मंद लोगो के लिए राशन किटे उपलब्ध करवाने की पहल की है। एक सार्थक पहल करते हुए इस महामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये  की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए इसे शुरू किया गया है उपायुक्त  सोलन किसी चमन एएसडीएम अजय यादव के आह्वान पर आज जरूरतमंद 20  परिवारों को राशन की किटे वितरित की गई।  गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के चेयरमैन अमरप्रीत सिंह व्  प्रधान मनमोहिन्दर सिंह  बताया कि वैश्विक  महामारी के दौरान कोई भी जरूरतमंद भूखा  न सोये इसके लिए जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए राशन की किटे जरूरतमंद  वितरित की जा रही है और इस कार्य में सभी लोगो का भरपूर  सहयोग भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि  कई ऐसे परिवार है जो रोज कमाकर रोज अपना जीवन बसर करते है ऐसे परिवारों की मदद के लिए सपरून गुरुद्वारा साहिब आगे आया है। उन्होंने कहा  जिन परिवारों को जिला प्रशासन चिन्हित  कर रहा है उन्ही परिवारों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने सहयोग के लिए सोलन की जनता का भी आभार व्यक्त किया। 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago