धर्मशाला : स्कूलों को आदेश, आनलाइन कक्षाएं दिन में दो घंटें तक ही चलाएं: डीसी

आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने तक घर में ही रहें लोग
कोविड टीकाकरण केंद्रों को अस्पताल के नजदीक शिफ्ट करने के आदेश

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में स्कूलों की आनलाइन कक्षाएं दिन में दो घंटें तथा सप्ताह में पांच दिन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों की आंखों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़े। इस बाबत अभिभावकों द्वारा भी डिजीटल कक्षाओं की अवधि करने बारे मांग की गई थी। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में आवश्यक दवाइयों तथा चिकित्सा उपकरणोें की निर्धारित दामों पर ही बिक्री सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोलर को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर लोगों से मनमाने दाम नहीं वसूले जाएं इस के लिए निरीक्षण की नियमित रिपोर्ट भी भेजने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सब्जी तथा आवश्यक खाद्य सामग्री की वस्तुओं की दुकानों पर भी रेटलिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है इस के लिए एपीएमसी तथा खाद्य आपूर्ति विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तथा अब तक जिला में 31855 एक्टिव मामले हैं जिनमें 18 वर्ष की आयु के नीचे 1955 बच्चे भी संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी की गई है तथा जिन भी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है वे सब लोग टेस्ट की रिपोर्ट आने तक घर में ही रहें जब रिपोर्ट नेगेटिव आए तभी ही बाहर निकलें।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड टीकाकरण केंद्रों को भी अब अस्पतालों से शिफट करके नजदीकी स्कूलों या सामुदायिक भवनों में ्करवाने के आदेश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसमें भी टीकाकरण केंद्रों पर तीन पंक्तियां निर्धारित की जाएंगी जिसमें एक पंक्ति में 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लोग, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के अलग पंक्ति तथा 60 आयुवर्ग से उपर के लिए अलग पंक्ति बनाई जाएगी ताकि टीकाकरण व्यस्थित तरीके से हो सके।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि अस्पतालों में शव वाहन तथा एंबुलेंस सेवा प्रदान की जा रही है तथा निजी तौर पर शव वाहन, एंबुलेस के लिए भी रेट निर्धारित कर दिए गए हैं जिसमें दस किलोमीटर तक 600 रूपये तथा इसके पश्चात छोटी गाड़ियों के दस रूपये प्रतिकिलोमीटर तथा बड़ी गाड़ियों के लिए 15 रूपये प्रतिकिलोमीटर वेंटिलेटर तथा आक्सीजन की सुविधा वाली गाड़ियों के लिए प्रतिकिलोमीटर 40 रूपये की दरें निर्धारित की गई हैं।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए डबल मास्क, सामाजिक दूरी तथा हाथों को नियमित तौर साबुन से धोने के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है तथा सभी लोगों के सहयोग से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago