नाहन : उपायुक्त ने वेदो में वर्णित यज्ञ चिकित्सा पद्धति द्वारा वातावरण शुद्धि के लिए किया हवन

उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के परिसर में आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से वेदो में वर्णित यज्ञ चिकित्सा पद्धति द्वारा वातावरण शुद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया।
उन्होंने बताया कि आज कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी हवा में फैलने की सम्भावना भी बताई जा रही हैं। इस सम्भावित संक्रमण को रोकने के लिए हवन सामग्री के रूप में नीम की पत्तियां, राई, कपूर, देसी घी, सैंधा नमक व सरसों आदि आयुर्वेदिक औषधियों को मिश्रित किया गया है जिससे वातावरण की शुद्धि तथा कीटाणुओं व विषाणुओं का नाश होता है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आयुर्वेद विभाग द्वारा एक नई प्रक्रिया आरंभ की गई है जिसके तहत जिला में कार्यरत 87 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हवन यज्ञ कर यह चिकित्सा पद्धति अपनाई जा रही है।
उन्होने बताया कि नाहन में पृथकवास में रह रहे दो वार्डों के लोगों की देखरेख का जिम्मा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा लिया जाएगा जिससे स्वास्थ्य विभाग को सहयोग मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बच्चों में कोविड संक्रमण के फैलने की सम्भावना को देखते हुए आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रारूप तैयार किया जा रहा है ताकि 18 साल से कम उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर संक्रमण से बचाया जा सके।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago