Solan fed and taught me a lot, I am double indebted to it,' Modi said in the election meeting
सोलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया।
पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी।
हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला साथ ही पीएम ने खुद को सोलन का डबल कर्जदार बताया।
पीएम ने कहा कि आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार आएगी।
पीएम ने कहा कि सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और बहुत कुछ सिखाया भी है। इसलिए मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं, इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से बनेगी, ये मुझे पूरा विश्वास है।
पीएम ने कहा कि मैं देश में रहूं या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता। लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, मैं अपना दायित्व
निभाने के लिए हर पल तैयार हूं।
‘हिमाचल को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत…’
पीएम ने कहा कि हिमाचल के विकास की राह को तेजी देने के लिए एक स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि इस बात को हिमाचल के युवा, माताएं-बहनें और बड़े-बुजुर्ग अच्छी तरह से जानते हैं। पीएम ने कहा कि हिमाचल को आज जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, वो है राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है।https://www.tatkalsamachar.com/sundernagar-bjp-pm-modi/ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्षों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते, भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि उत्तराखंड हो, गोवा हो, मणिपुर हो, अनेक ऐसे छोटे राज्य हैं, जिन्होंने अब स्थिर सरकार की ओर अपना रुख कर लिया है। उत्तर प्रदेश में भी वहां के लोगों ने रिवाज बदल दिया, वहां भी योगी जी की दोबारा सरकार ला दी। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई, जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद, नक्सलवाद, काबू में आए, नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा- ये लोग खुद को कट्टर ईमानदार कहते हैं, लेकिन सबसे बड़े भ्रष्टाचारी यही होते हैं। ये लोग समाज को तोड़ने के लिए, देश की एकता को तोड़ने के लिए साजिशें रचते हैं, हिमाचल को ऐसे स्वार्थी समूह से खुद को बचाकर रखना है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…