Sundernagar : पीएम मोदी ने छोटे बच्चे की तरह रखा हिमाचल का ध्यान : जयराम ठाकुर*

*सुंदरनगर* । पिछले पांच साल के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल को बिना मांगे कई बड़े प्रोजेक्ट दिए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की हर एक मांग को पूरा किया गया। केंद्र में कांग्रेस की सरकारें हिमाचल को छोटा राज्य कहकर नजरअंदाज करती थीं मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक छोटे बच्चे की तरह हिमाचल का ध्यान रखा। आज पूरा हिमाचल प्रदेश आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदनगर में आयोजित विजय संकल्प रैली में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हिमाचल प्रदेश को हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अबकी बार उसी प्रकार की जीत हासिल होगी जिस तरह की जीत हमने पांच साल पहले हासिल की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में जब से भारतीय जनताhttps://www.tatkalsamachar.com/chamba-election-bjp/ पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर जहां हिमाचल के विकास को सहयोग देने की आवश्यकता पड़ी आपने वह कार्य किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू दशहरा में शामिल होकर देव संस्कृति को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वो क्षण हिमाचल के लोगों के दिल को छू गया।

*‘पीएम मोदी ने हिमाचल का स्पेशल कैटिगरी का दर्जा लौटाया’*

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो हिमाचल का स्पेशल कैटिगरी स्टेटस हटा दिया था, लेकिन 2014 में जब आप प्रधानमंत्री बने और आपने कहा कि हिमाचल को मदद करने की जरूरत है। आपने इस दर्जे को बहाल किया और हिमाचल को मिलने वाली मित्तीय मदद का रेशो 60:40 से 90:10 हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में हमें जो भी मदद चाहिए थी उस मदद को आपने एक फोन कॉल पर पूरा किया। आपके आशीर्वाद से ही हमने कोविड मैनेजमेंट और कोविड वैक्सीनेशन में बेहतर काम किया।

*‘डबल इंजन सरकार में हुए काम के दम पर बदलेंगे रिवाज’*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने हिमाचल को बिना मांगे कई बड़े प्रोजेक्ट दिए। हिमाचलवासियों के लिए एम्स का मतलब दिल्ली होता था। आज हिमाचल के लिए आपने एम्स का मतलब बिलासपुर किया। आपने बल्क ड्रग पार्क हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को दिया। आपने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का तीसरा चरण हिमाचल के चंबा से शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में हुए काम के दम पर हम इस बार सरकार भी बनाएंगे और रिवाज भी बदलेंगे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago