Kullu : लोकतंत्र के महापर्व 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग द्वारा अनेक गतिविधियां चलाई जा रही है इसी कड़ी में डी सी इलेवन तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के मध्य गत दिवस एक क्रिकेट मैच का आयोजन

लोकतंत्र के महापर्व 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग द्वारा अनेक गतिविधियां चलाई जा रही है इसी कड़ी में डी सी इलेवन तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के मध्य गत दिवस एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।जिसका मुख्य उद्देश्य जिला के मतदाताओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना था। https://www.tatkalsamachar.com/solan-election-bjp/उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से अनेक गतिविधियां चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि जहां स्कूलों में बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने  अपने घर पर तथा  आस-पड़ोस में लोगों को 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करें ।उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग द्वारा आज जिला वासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पूलिस मैदान कुल्लू मे स्वीप के अंतर्गत डी सी इलेवन व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के मध्य एक क्रिकेट  मैच का आयोजन किया गया इस मैच में डी सी इलेवन की ओर से जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बंजार तथा आनी विधान सभा मे तैनात  समान्य पर्यवेक्षक राजीव रतन तथा मनाली कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक मुकुल कुमार ने भी  भाग लिया 


आषुतोष गर्ग ने जिले के सभी मतदाताओं का आव्हान किया कि 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक एक मत की बहुत अहमियत होती है तथा यह अवसर ही हमें एक अच्छी सरकार चुनने का मौका देता है इसलिए सभी जिला वासी मतदान अवश्य करें ।
डीसी  इलेवन  व सिंचाई विभाग के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में डीसी इलेवन ने सिंचाई विभाग की टीम को 34 रनों से हराया। टॉस जीतने के उपरांत डीसी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा 140 का स्कोर बनाया परंतु सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम 106 रनों पर ही सिमट गई। डीसी  इलेवन के रविंद्र को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब बंजार तथा आनी विधान सभा मे तैनात ऑब्जर्वर राजीव रतन को गया उन्होंने 2 विकेट झटके। बेस्ट बैट्समैन का खिताब कुल्लू तथा मनाली  विधान सभा में तैनात सामान्य प्रेक्षक मुकुल कुमार के  नाम रहा।जिन्होंने 11 गेंदों में 24 रन बनाए  । जिले मे विधान सभा चुनाव के लिए तैनात सामान्य ऑब्जर्वर राजीव रतन,मुकुल कुमार तथा उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विजेता  व उप विजेता  टीम को सम्मानित किया।

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago