सोलन : डॉ. राजीव सैजल ने किया कसौली उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया।
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय कसौली का विधिवत शुभारम्भ पुरातन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कसौली परिसर में किया गया।  
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली के विधिवत शुभारम्भ से क्षेत्रवासियों की चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के विधिवत शुभारम्भ से अब लोगों को अपने राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सोलन नहीं जाना होगा।
आयुष मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सेवा की भावना के साथ काम को त्वरित गति से निपटाने के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचती है और यदि सेवा की भावना के साथ कार्य किया जाए तो आमजन की अनेक समस्याओं का बिना किसी हस्तक्षेप के निदान किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित अपेक्षाओं और समस्याओं का त्वरित निदान किया जाना चाहिए।
डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को उनके घरद्वार के समीप निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति में जनमंच विशेष रूप से सफल रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच के माध्यम से सरकार और जनता के मध्य सीधा संवाद स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण की दिशा में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 आम आदमी का संबल बनकर उभरी है। इसके माध्यम से अब तक 2.48 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से अधिकांश का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया है।

????????????????????????????????????


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कसौली एवं साथ लगते क्षेत्रों में पानी की समस्या से निपटने और बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 103 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास शीघ्र करवाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं और टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 87 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीके की प्रथम खुराक ले ली है। लगभग 28 प्रतिशत लोग दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल इस दिशा में देश में प्रथम स्थान पर है।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए।
भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत साढ़े 03 वर्षों में कसौली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है।
उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। तहसीलदार कसौली मनमोहन जिस्टू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


इस अवसर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान हिमांशु गुप्ता, बीडीसी सदस्य चंपा ठाकुर एवं नरेश ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लाज किशोर शर्मा, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के उप प्रधान विपन, युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मान सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश अत्री, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान तहसीलदार मनमोहन जिस्टू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

13 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago