बिलासपुर : एक करोड़ 28 लाख रुपए से निर्मित होने वाले उप कोषागार भवन का राजेन्द्र गर्ग ने किया शिलान्यास.

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आज घुमारवीं में उप कोषागार भवन व आवासीय भवन का शिलान्यास किया। एक करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कोषागार भवन व आवासीय भवन के निर्माण के लिए कार्य आवंटित कर दिया गया है।
 उन्होंने कहा कि इस कोषागार के निर्माण से विभाग को अपना भवन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त होगा और अपने कार्य को निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोषागार के निर्माण को 1 वर्ष में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां एक और ग्रामीण व पिछड़े तथा दूर दराज क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं वहीं सरकार प्रदेश के कर्मचारियों का भी पूर्ण ध्यान रख रही है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कल जिला मण्डी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुलाई महीने से प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 6 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार छठे वेतन आयोग को लागू करने से पहले ही प्रदेश के कर्मचारियों को अंतरिम राहत प्रदान कर रही है।
 उन्होंने कहा कि घुमारवीं में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं प्रदान करने के लिए संयुक्त सचिवालय भवन का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
 इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी गौरव महाजन ने मुख्य अतिथि महोदय को शाॅल और टोपी पहना कर सम्मानित किया।
 इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनीराम सांखला, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा, उप कोषाधिकारी घुमारवीं सुखदेव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago