शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सत्यानंद स्टोक्स की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने स्वतंत्रता सेनानी हिमाचल प्रदेश में सेब बाग़वानी के प्रणेता  स्व. सत्यानंद स्टोक्स  की जयंती पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शत शत नमन करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए है।राठौर ने एक संदेश में कहा है कि सत्यानन्द स्टॉक्स प्रदेश में बागवानी विशेष कर सेब जनक के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे।उन्होंने जो सेब का पौधा प्रदेश में रोपा था,आज उसकी संख्या लाखों में हो गई है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब की महत्वपूर्ण भूमिका है।आज देश मे ही नही पूरे विश्व में प्रदेश के सेब की गुणवत्ता अपनी एक विशेष महत्व रखती है।राठौर ने कहा कि सत्यानंद स्टॉक्स ने बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल की जो विशेष पहचान बनवाई,यह प्रदेश विशेष कर सेब उत्पादक उनके हमेशा ऋणी रहेंगे।सत्यानंद स्टॉक्स ने न केवल अपनी ज़िन्दगी भारत में बिताई बल्कि अंग्रेज़ों के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़चढ़ कर भाग  लिया।  सत्यानंद स्टॉक्स जो गरीबों के हितों के रखवाले थे और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में हमेशा याद रखे जाएंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago