Sniffer dogs deployed to search for missing people in Terang
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग में पहली अगस्त को हुए हादसे में अब तक 8 लापता लोगोें के शव बरामद हो चुके हैं। हादसा होने के समय 10 लोग लापता हुए थे और एक गंभीर घायल हुआ था। लापता 10 लोगों में से 8 के शव बरामद हो चुके हैं। आज दो मृतकों मानवी (3 माह) और सोनम (23 वर्ष) के शव बरामद हुए हैं। अब केवल खुड्डी देवी और हरदेव लापता हैं।
उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी खोज तक सर्च अभियान जारी रहेगा। लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ ने स्निफर डॉग लगाए गए हैं। https://tatkalsamachar.com/dr-yashwant-singh-parmar/ भारी भरकम चट्टानों के बीच लापता लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए फ्लैश फ्लड में आई बड़ी चट्टानों को बलास्ट कर तोड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा की मौजूदगी में चौथे दिन भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की मदद से खोज अभियान जारी है। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=CRlsVQCjZrVzbQm1 कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार पधर डॉ भावना वर्मा हादसे के दिन से वहीं तैनात हैं। वह हादसे के बाद से बचाव और राहत अभियान को देख रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों की मदद लगातार जारी है। उनके लिए आज भी राशन की किटें भेजी गई हैं।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…