धर्मशाला : कोविड-19 पीडि़त परिवारों के लिए ‘‘स्माइल‘‘ योजना, अब ओबीसी वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये के ऋण पर 20ः सब्सिडी: सरवीण चौधरी

हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा की अध्यक्षा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने ओबीसी वर्ग के लिए स्माइल योजना का शुभारंभ किया। यह योजना उन लोगों के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की है जिनकी कोविड-19 से घर की मुखिया की मृत्यु के बाद परिवार में आय का साधन नहीं रहा है। कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि आज से हिमाचल प्रदेश में भी ओबीसी वर्ग के लिए स्माइल योजना का शुभारंभ किया गया है।
     कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि जिन लोगों के घर के कमाने वाले या मुखिया की कोविड-19 से मृत्यु हो गई है उनके लिए यह योजना जारी रहेगी। इस योजना के अंतर्गत 20 प्रतिशत सब्सिडी प्रार्थी को दी जाएगी। बाकी की राशि के ऊपर 6 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। उन्होंने विशेषताएं बताते हुए कहा कि निगम द्वारा चलाई गई स्माइल योजना में अधिकतम 5 लाख रुपये लिए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त निगम विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छोटे व्यापार करने के लिए भी ऋण मुहैया करवा रहा है। इसके तहत सब्जी की दुकान, कपड़े की दुकान, चाय की दुकान या किसी भी तरह का कारोबार करने के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये निगम देता है। कृषि के क्षेत्र में डेयरी फार्म, ट्रैक्टर ट्रॉली तथा मधुमक्खी पालन के लिए निगम ऋण उपलब्ध कराता है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निगम विभिन्न प्रकार की गाडि़यां जो ट्रांसपोर्ट में टैक्सी परमिट के लिए है या गुड्स कैरियर हैं उनके लिए भी 15 लाख रुपये का निगम ऋण देता है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को 3ः50 प्रतिशत और लड़कों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर देश के अंदर पढ़ाई करने के लिए 15 लाख रुपये व जो विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये तक की ऋण उपलब्ध होता है। इसके अतिरिक्त निगम प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। इसके अंतर्गत सिलाई-कढाई, कटिंग एंड टेलरिंग, आचार-चटनी, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अगर इन योजनाओं का लाभ लेना है तो वह हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के कांगड़ा स्थित मुख्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में कहीं भी बीडीओ ऑफिस, तहसील वेलफेयर ऑफिस या ऑनलाइन आवेदन व जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर निगम के प्रबंध निदेशक अश्विनी चौधरी व उप-महाप्रबंधक सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago