सोलन : आरएसएस/विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल हिमाचल प्रदेश की ओर से पुलिस अधीक्षक, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से रोजगार की आड़ में आने वाले प्रवासीयों के पंजीकरण, उनके द्वारा हिन्दू भावनाओं को आहत करने तथा हिन्दू संतों को बदनाम करने के सदर्भ में आर एस एस / विश्व हिन्दू परिषद्/ बजरंग दल हिमाचल प्रदेश की ओर से पुलिस अधीक्षक, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन दिया गया

गुरदीप साहनी जिला संघचालक (RSS) , कश्मीर कपिल विभाग कार्यवाह (RSS), पवन समेला (प्रांत सह संयोजक बजरंग दल) हिमाचल प्रदेश व जिला सह संयोजक संजीव कुमार पराशर ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में बाहरी राज्यों से रोजगार, व्यापार, मजदूरी की आड़ में आने बाले संदिग्ध प्रवासियों खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या में अप्रत्याशित बृद्धि हुई है, जिस कारण से प्रदेश के शांन्त वातारण को ऐसे उपद्रवियों द्वारा अशांत किया जा रहा है, जो यहां पर अपनी मूल पहचान छुपा कर यहां पर अवैध रुप से रह रहे है, जिन्होने न तो यहां पर पुलिस प्रशासन के पास कोई पंजीकरण करवाया है, और न प्रशासन के पास ऐसे लोगों का कोई आधिकारिक रिकोर्ड़ है। जिस कारण से देवभूमि में धर्मान्तरण, लव जिहाद, गौ हत्या, गौ तस्करी, मंदिरों में चोरी, मंदिरों की मूर्तियों का तोड़ा जाना इत्यादि घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे अपराधी प्रवृति के लोग किसी भी अपराधिक घटना को अजांम देकर आसानी से बच निकलते है। 

अभी दो दिन पहले ही सोलन के बड़ोग क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के पांच संदिग्ध लोग हिन्दू साधुओं के भेष में ग्रामीणों की जागरूकता के कारण पकड़ में आए है। महोदय मुस्लिम समुदाय के संदिग्ध लोग हिन्दू नाम से या हिन्दू संतों का भगवा पहन कर हिन्दू आस्थाओं के साथ खिलबाड़ कर, हिन्दू संतो को वदनाम कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे लोग मंदिरों तथा घरों में चोरी, नशा तस्करी, लव जिहाद, गौ हत्या/गौ तस्करी की घटनाओं को अंजाम देकर असानी से वच निकलते है क्योकि प्रशासन के पास इनका कोई आधिकारिक रिकोर्ड़ नही होता है। 

गुरदीप साहनी जिला संघचालक (RSS) , कश्मीर कपिल विभाग कार्यवाह (RSS), पवन समेला (प्रांत सह संयोजक बजरंग दल) हिमाचल प्रदेश व जिला सह संयोजक संजीव कुमार पराशर ने पुलिस अधीक्षक जिला सोलन से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों का कोई सक्रिय गैंग हो सकता है, जिनका संम्बध किसी भी आतंकी संगठन से हो सकता है, जो की प्रदेश के दूसरे हिस्सों में फैला हो सकता है। प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते पकड़े गए सभी पांचो मुस्लिम युवको से गहन पूछताछ की जाए तथा कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था तथा हिन्दू समाज की भावनाओं की गंभीरता को समझते हुए, कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए जिससे भविष्य में कोई भी हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत करने तथा प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

11 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago