Sirmour News: भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर मारेगी जीत की हैट्रिक : सुरेश कश्यप

सिरमौर :- भाजपा एक बार फिर अपनी जीत को लगातार बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। भाजपा लोकसभा सांसद व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी मतदाता बढ़ चढ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन केन्द्र में इकट्ठे होने का दावा करते है जबकि प्रांतीय स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। जनता को भ्रमित करने की बजाय अपने गठबंधन का सत्य जनता के बीच रखने का कार्य इस इंडी गठबंधन को करना चाहिए। यह ठगबंधन एक साथ चुनाव लड़ते हैं, https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-election/ जबकि जनता के सामने लड़ाई का दिखावा करते हैं। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से भ्रष्टाचार के गुर सीखे हैं और अब ये पार्टी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।

सांसद कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना लिया है। भाजपा का कहना है कि पंजाब का नकारात्मक प्रभाव हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ रहा है। दिल्ली का शराब घोटाला अब पूरी दुनिया जान चुकी है। दिल्ली से लेकर पंजाब और हिमाचल तक इनके कारनामे सभी के सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देंगे। https://www.youtube.com/watch?v=IgO_pfTpcZ0 उन्हांने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन भाजपा की इस कोशिश से नाराज हैं और उनका ट्रैक रिकॉर्ड एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी संविधान और बाबा साहब अंबेडकर की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे मुसलमानों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी साजिश को बेनकाब कर दिया है, इसलिए ये लोग मोदी को लगातार गालियां दे रहे हैं। इस प्रकार, भाजपा ने आगामी चुनाव में अपनी जीत की हैट्रिक का दावा करते हुए विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और जनता से उनके समर्थन की अपील की है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

11 hours ago