Mandi News: चमन राही ने भाजपा पर साधा निशाना

अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के महासचिव व राज्य प्रवक्ता चमन राही, राज्य संयोजक सादिक मोहम्मद, शकुंतला कश्यप, धर्मी देवी, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर कागरा, लखप्रीत कौर, प्रजापति कुंभकार सभा के प्रदेशाध्यक्ष हरिचंद गोयल, सेवादल के पूर्व प्रदेश सचिव यशवंत गुलेरियाख् झुंगी झोपड़ी कल्याण सुधार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने भाजपा पर शाब्दिक हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल में लोकतंत्र का गला घोंट दिया है,

जिसे हिमाचल के लोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई जब जनता द्वारा चुनी गई बहुमत वाली सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। https://tatkalsamachar.com/sirmour-news-cm/ चमन राही ने कहा कि जिन छह विधायकों ने अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा उनके खिलाफ अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद उनके छह विधानसभा क्षेत्रों में बेनकाव अभियान चलाएगा। साझा षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार ने विधायकों को सुरक्षा के लिए हरियाणा और अन्य सुरक्षा जवान भेजे, जिससे साफ जाहिर है कि बहुमत की सरकार को गिराने का काम किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में दलित वर्ग भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलेगा, ताकि हिमाचल में लोकतंत्र को जिंदा रखा जा सके। हम व्हिप जारी करते हुए दलितों का आह्वान करते हैं कि खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दें। चमन राही ने कहा कि सुक्खू सरकार के उपर देवी देवताओं का आशीर्वाद है, पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक तो यह कह रहे थे कि महाशिवरात्रि का शुभारंभ जयराम करेंगे,https://www.youtube.com/watch?v=cPLlaKqpo98&t=1142s लेकिन देवता भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। चमन राही ने कहा कि जयराम सरकार की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ ही विधानसभा चुनाव में दलितों ने कांग्रेस को वोट दिया था, लेकिन केंद्र सरकार हिमाचल को उसका हक नहीं दे रही है। विकास के लिए केंद्र सरकार हिमाचल को पैसा जारी नहीं कर रही है। चमन राही ने दुर्योधन की भांति कर्म करने वाले छह नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

2 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

3 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

4 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

1 week ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

1 week ago