Bharat

Sirmour News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली।

उद्योग, तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी, उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, कार्यक्रम के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को गैर सरकारी सदस्यों के मुद्दों को गंभीरता से लेने को कहा ताकि सबके साथ मिल कर जिला को विकास की राह में अग्रसर किया जा सके। उन्होंने गैर सरकारी सदस्यों को लोगांे की समस्याओं के समाधान के लिए अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि जिला के स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति में पूर्व की अपेक्षा में सुधार हुआ है और सरकार दूरदराज के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयासरत है। जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4333 संस्थागत प्रसव कराए गए।


बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर में वर्ष 2025-26 में 103802 जॉब कार्ड प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 35 स्वयं सहायता समूह बनाये अथवा पुनर्जीवित किए गए। जिला में वन विभाग द्वारा 486.68 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 3 लाख 16 हजार पौधारोपण किए गए।
जिला में लोक वितरण प्रणाली के तहत वर्ष 2025-26 में 25 हजार 876 टन अनाज आवंटित किए गए तथा अंतोदय अन्न योजना के तहत 13 हजार 347 टन अन्न गरीबी रेखा से ऊपर व 2074 टन अन्न गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को वितरित किए गए।


जिला सिरमौर में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 2132 गृह निर्माण किए गए है। वर्ष 2025-26 में अब तक 261 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्मित किए गए। जिला सिरमौर में 859 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जिसमें से 45 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 172.33 मिलियन यूनिट बिजली वितरित की गई और योजना के तहत 231 पंप सेट सक्रिय किए गए।


जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक
इसके उपरांत  उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने शहरी स्थानिय निकाय की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जिला सिरमौर के सभी शहरी निकायों में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई।
उद्योग मंत्री ने सरकारी संपत्ती को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि नगर पंचायत राजगढ़ में सुखा और गिला कूड़े का पृथक्करण कर कूड़े का निपटारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सुखा व गिला कचरा के पृथक्करण के लिए नगरपरिषद पांवटा और नगर पंचायत राजगढ़ में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन से संबंधित समाधान शिविर भी आयोजित किए जा चुके है, जिनमें लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा जायज समस्याओं का समाधान भी किया गया।


राजगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी विकास विभाग ;न्क्क्द्ध के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी गई है।
नगर परिषद नाहन के अंतर्गत नाहन शहर के ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों को चिन्हित कर उन्हें ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने के लिए शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया है, ताकि इनका रखरखाव किया जा सके।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago