Ensure that the information about all the welfare schemes of the government reaches the common people - Ram Kumar Gautam
जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह आदेश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, विशेष सक्षम तथा ट्रांसजेंडर हेतु चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रति माह जागरूकता शिविर, होर्डिंग व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि जिला के सभी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत सिरमौर जिला में 40198 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुहैया करवाई जा रही है।इसके अतिरिक्त, विभाग जिला में दिव्यांग राहत भत्ता, ट्रांसजेंडर पेंशन, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, गृह निर्माण अनुदान योजना, कंप्यूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा, अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को राहत योजना, दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्तियों को आईटीआई में प्रशिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से विकलांगों का कौशल विकास, दिव्यांग विवाह अनुदान, वरिष्ठ नागरिकों का पहचान पत्र, दिव्यांग व अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के लिए ऋण सुविधाएं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला में पात्र लोगों को बुनियादी सेवाओं के लिए चयनित ग्रामों में आदर्श ग्राम निर्माण योजना व अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुहैया करवा रहा है।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के अंतर्गत महिलाओं की पेंशन की आयु सीमा अब 70 वर्ष से कम कर 65 वर्ष कर दी गई है। इसके अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाली महिला व पति की पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को छोड़कर अन्य पात्र महिलाओं को बिना किसी आयु सीमा के 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन सरकार मुहैया करवा रही है।
इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों को बिना किसी आय सीमा के सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जा रही है।उन्होंने जिला के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और जो भी लोग इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं वह अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी व जिला कल्याण अधिकारी से मिलकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने उपायुक्त सिरमौर को विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं व विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण बैठकों की जानकारी दी।इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर, तहसील कल्याण अधिकारी शिलाई नरेंद्र सिंह ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी संगड़ाह, सुमन शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी राजगढ़ विजय कुमारी, तहसील कल्याण अधिकारी पच्छाद नीतीश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी नाहन विजय ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा नीलम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…